✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद -टाटा के बीच चलने वाली  स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, कल से बढ़ जाएगी यह सुविधा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:05:39 PM

धनबाद(DHANBAD): सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  धनबाद और टाटा के बीच चलने वाली स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी रैक  के साथ चलाया जाएगा.  जानकारी के अनुसार धनबाद कोचिंग यार्ड में ट्रेन के लिए नया एलएचबी   रैक  तैयार कर लिया गया है.  इस ट्रेन में जनरल और सेकंड क्लास के साथ एक एसी चेयर कार  को भी जोड़ा जाएगा.  इसे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सकेगी. हालांकि, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में अब भी  परेशानी है. ट्रेन को धनबाद से टाटा तक की महज 187 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 6 घंटे 40 मिनट का समय लग जाता है.

 जबकि वापसी के वक्त यह समय बढ़कर 6 घंटे 55 मिनट हो जाता है. मालूम हो कि 187 किलोमीटर का सफर तय करने में ट्रेन का इंजन दो जगह-पाथरडीह और आद्रा में बदला जाता है.इस ट्रेन को यात्री बोकारो होकर चलने की मांग कर रहे है.  यात्रियों का कहना है कि परिवर्तित मार्ग से चलने से बार-बार इंजन बदलने की परेशानी खत्म हो जाएगी.  4:30 घंटे में ही यह  ट्रेन धनबाद से टाटा पहुंच जाएगी.  देखना है यात्रियों की इस मांग  पर रेलवे आगे क्या एक्शन लेता है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadTrainSwarn RekhaTataDemand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.