✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Update: कतरास हादसे में एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य संभाला तो दोपहर कैसे निकला एक शव, पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:48:07 PM

धनबाद(DHANBAD) : कतरास के अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी की परियोजना में शुक्रवार को हुए बड़े हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य की कमान अपने हाथों में ले ली है.  शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.  जानकारी मिली है कि दोपहर लगभग एक  बजे टीम ने एक शव  को बाहर निकाला है.  मृतक की पहचान हो जाने की बात कही जा रही है.  शव  को प्रशासन को सौंप दिया गया है. 

बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है और टेक्निकल सहयोग दे रही है.  पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.  प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि शनिवार की सुबह रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम दो नाव के साथ खोजबीन शुरू की है.  खदान लगभग 300 फीट गहरी है. लबालब पानी भरा हुआ है.  एनडीआरएफ की लगभग 30 सदस्य वाली टीम कतरास पहुंची है.

 बीसीसीएल के  सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद है.  बता दें कि ओवर बर्डेन  धसकने  से शुक्रवार को  सर्विस वैन  पर पत्थर गिरने से वैन  सीधे पानी में चली गई और पांच लोग लापता हो गए.  इस घटना ने बीसीसीएल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियो  की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.  सूत्र यह भी बताते हैं कि तीन शव  पहले भी निकल जा चुके है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadKatrasNDRFTeamOperation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.