धनबाद(DHANBAD): बिहार में बदलाव की बयार और तेज हो गई है. नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. संभावना है कि 15 तारीख को नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. 14 की कैबिनेट बैठक के बाद ऐसा कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी किया है.
पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो