✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG UPDATE:2 करोड़ के आभूषण लूटने वाले लुटेरों का बिहार पुलिस ने किया एनकाउंटर,इलाके में सनसनी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 5:32:55 PM

धनबाद (DHANBAD):बिहार के बेगूसराय में शनिवार को एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है.  यह  एनकाउंटर दरभंगा से एक दिन पहले गहना के थोक  दुकान लूटने वाले अपराधियों के साथ हुआ बताया गया है.  शुक्रवार को 2 करोड रुपए से अधिक के सोना -चांदी  दरभंगा के एक थोक  दुकान से लूट लिए गए थे.  पुलिस को सूचना मिली कि लूट कांड में शामिल अपराधी मंसूरचौक पुलिस स्टेशन के नारायण चौक के पास छिपे हुए है.  इस सूचना पर बिहार एसटीएफ ने  छापेमारी की.  

बताया गया है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.  सूचना है कि एक  एक क्रिमिनल को गोली लगी है.  चार अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.  बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस सक्रिय थी और उसे सूचना मिली कि अपराधी बेगूसराय पहुंचे हुए है. पुलिस जब पहुंची तो मुठभेड़ हो गया.  

बता दे कि शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दो करोड रुपए से अधिक के सोना -चांदी  दरभंगा के  एक होलसेल कारोबारी की दूकान से लूट लिए थे.  यह घटना शुक्रवार को 3:00 बजे के आसपास हुई थी.  लगभग आधा दर्जन अपराधी पहुंचे थे. चार अंदर प्रवेश किये।  दो रखवाली कर रहे थे.  अपराधियों ने  हथियार के बल पर लॉकर  खुलवाया  और 10 मिनट में ही घटना को अंजाम देकर चलते बने थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharBegusaraiPoliceEncounterBegusarayDarbhanga lootDarbhanga newsDarbhaga LootBihar Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.