✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Update: दुमका में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 4 नाबालिग सहित 8 आरोपी हिरासत में

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:25:00 AM

Big Update: दुमका जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. हाल ही में हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब रानीश्वर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया. इस घटना के बाद दुमका पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 4 नाबालिग सहित 8 को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही हैं. 

मेला देख घर लौट रही युवती से गैंगरेप 

यह घटना 3 अक्टूबर की देर शाम की बताई जा रही है, जब दो किशोरियां मेला और मूर्ति विसर्जन देखकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोका. 13 और 17 वर्ष की दोनों किशोरियों में से एक ने छेड़छाड़ की शिकायत की है, जबकि दूसरी नाबालिग ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. रानीश्वर थाना में पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

पुलिस ने की गैंगरेप की पुष्टि 

इस घटना की पुष्टि करते हुए दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मेला से लौटने के दौरान नाबालिग के साथ गलत किया गया है और आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

4 नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.यह हादसा न केवल दुमका बल्कि पूरे झारखंड के लिए चिंता का विषय बन गया है. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं महिला सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठाती हैं.

Tags:Dumka Gang rapeDumka NewsEight Arrested in Dumka in Gang rape caseDumka UpdatesDumka policeNabalig gang rapeDumka crimeJharkhand NewsJharkhand Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.