✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG UPDATE: कांग्रेस ने धनबाद,रांची और गोड्डा सीट को फिर रखा होल्ड पर,आज की बैठक में नहीं हो सका फैसला

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:15:09 AM

धनबाद: शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई. धनबाद पहुंची खबर के मुताबिक झारखंड के तीन सीटों पर कोई निर्णय नहीं हो सका और यह तीनों सीट फिर से होल्ड पर चली गई हैं .इनमें धनबाद, रांची और गोड्डा सीट शामिल हैं .अब संभव है कि ईद के बाद सीटों की घोषणा हो. वैसे शनिवार को झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची आ रहे हैं .यहां वह बैठक करेंगे. बैठक के बाद कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे .इस बीच यह भी सूचना है कि चतरा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. ऐसा कुछ निर्णय आज हुआ है. चतरा अब राजद को नहीं मिलने की संभावना है. हालांकि चतरा सीट को लेकर राजद मन बनाए हुए है.गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़ कर पुनः राजद में शामिल हो गए हैं .उन्हें चतरा से ही लड़ाए जाने के लिए ही यह सब किया गया है. धनबाद, रांची और गोड्डा सीट फिलहाल हॉट केक बना हुआ है. झारखंड के सभी सीटों पर एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. लेकिन इंडिया ब्लॉक अभी सभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं किया है. वैसे रांची, गोड्डा  और धनबाद सीट के लिए लॉबिंग तेज होती जा रही है. फिलहाल तीनों सीट की पॉलिटिक्स दिल्ली शिफ्ट कर गई है. देखना है कब तक घोषणा होती है और किस उम्मीदवार के खाते में कौन सी सीट जाती है. वैसे लोग टकटकी लगाए हुए हैं.

Tags:Jharkhand NewsDhanbad NewsGodara Dhanbad and Ranchi seat still on holdJharkhand CongresJharkhand Congress NewsLS poll 2024Congress candidate for LS pollLok Sabha election 2024LS seat in Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.