✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, आंध्र प्रदेश से 100 किलो गांजा ला रहे दो तस्कर को किया गिरफ्तार 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:48:36 PM

घाटशिला (GHATSHILA) : पूर्वी सिंहभूम स्थित बहरागोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आंध्र प्रदेश से 100 किलो का गांजा ला रहे दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओडिसा के रास्ते झारखंड आ रहे दो कार से भारी मांत्रा में गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आऱोपियों से पूछताछ कर रही है. 

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पकड़ में आए दोनों आरोपियों की पहचान आकाश नामात औऱ सौरभ कुमार दास के रूप में की गई है. जो मूल रूप से घाटशिला का रहने वाले बताए जा रहे है. जानकारी देते हुए घाटशिला एसडीपीओ के कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा के रास्ते कुछ गांजा तस्कर गांजा लेकर घाटशिला आ रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने एक छापेमारी टीम का गठन किया. जिसके बाद पुलिस ने एनएच 49 पर बहरागोड़ा के जामशोला पुल के पास वाहन की जांच शुरू की. इसी दौरान ओडिसा के रास्ते आ रही दो कार टाटा इंडिगो औऱ मारूती सुजुकी सियाज ने चेकिंग देख भागने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने तस्करों के कार का पीछा किया. फिर तस्करों ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए. जब पुलिस ने टाटा इंडिगो की डिक्की की जांच की तो उस में से पुलिस ने 10 पैकेट गांजा बरामद किया है. वहीं सियाज कार की डिक्की से पुलिस ने 51 किलो गांजा बरामद किया. इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने आकाश नामात औऱ सौरभ कुमार दास को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भी पुलिस ने कुल 20 पैकेट गांजा बरामद किया है. ऐसे में पुलिस ने कुल 100 किलो का गांजा बरामद किया, जिसकी किमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है. 

आंध्र प्रदेश से खरीद कर ला रहे थे गांजा 

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात निकल कर सामने आई है कि दोनों आरोपी अराकू वैली (आंध्र प्रदेश) से गांजा खरीद कर ला रहे थे. जिन्हे ये लोग घाटशिला, धालभूमगढ़, जादूगोड़ा, जमशेदपुर और आस-पास के इलाकों में बेचने वाले थे. लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

पूर्वी सिंहभूम में धड़ल्ले से हो रही ब्राउन शुगर औऱ गांजा की बिक्री 

आपकों बता दें कि पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में ब्राउन शुगर और गांजा की तस्करी लगातार होती है. इस तस्करी में जमशेदपुर औऱ घाटशिला शहर के कई बड़े चहरे भी शामिल है. कई बार ऐसी खबरे आती है जिसमें तस्कर ट्रक का सहारे लेते है औऱ गांजा या ब्राउन शुगर की तस्करी करते है. हालांकि कई बार पुलिस द्वारा जांच करते हुए गांजा को बरामद किया जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी धड़ल्ले से पुलिस तस्कर गांजा और ब्राउन शुगर की तस्करी करते है. इसमें सबसे बड़ा नाम जमशेदपुर के आदित्यपुर का आता है. जहां से आए दिन ब्राउन शुगर के मामले आते रहते है.

यह भी पढ़े 

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड: हाईकोर्ट ने आरोपी विशाल सिंह को बेल देने से किया इनकार

Tags:jharkhand newsbreaking newshindi newsjharkhandjharkhand news todaylatest newsjharkhand latest newsranchi newstoday latest newsjharkhand breaking newsjharkhand news in hindijharkhand policeghatshila newsghatshila breaking newspolice arrested two smugglersganja smugglersganja smuggling latest newssmugglingganja smuggling gangganja smuggling newsdrugs peddlerganja smugglers in jharkhandganja smugglers arrested in ghatshilatwo smugglers arrested with 100 kg ganja

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.