लातेहार(LATEHAR): पुलिस को माओवादियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए चार शाक्तिशाली केन बम बरामद किया है. झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है. यह अभियान जिले के बारेसांड़ थाना क्षेत्र के टेनताड़ गाव के कवरचट्टान जंगल में चलाया गया. सभी बरामद बम को निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है. एसपी अंजनी अनजन ने इसकी पुष्टि की है.
रिपोर्ट: विकास तिवारी, लातेहार
