✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी में पकड़ाए PLFI के पांच उग्रवादी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:19:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों पर नकेल कसती ही जा रही है. इधर उग्रवादी संगठनों की सल्तनत लगातार कमजोर होती जा रही है. पुलिस को एक और कामयाबी तब मिली जब कुख्यात नक्सली संगठन  PLFI के पांच उग्रवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पिपुल्स लिब्रेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कामयाबी खूंटी के मुरहू में मिली. पुलिस ने सर्च अभियान चलाया औऱ खदेड़कर उग्रवादियों को पकड़ा. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गये.

हथियार किया बरामद

पीएलएफआई के पकड़े गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये. इनके पास  से देशी कट्टा, कारतूस, चंदा की रसीद , PLFI का पर्चा ,मोबाइल , बाइक औऱ दस हजार रुपए बरामद किया. पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई . गिरफ्तार नक्सलियों के नाम बोयार सिंह पूर्ति, सामू मुंडा, गोपाल बोडोन्डियार , कानू हेंब्रम और मिखाइल हपदपाड़ा शामिल है.  

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

ऐसी खबर पुलिस महकमे को थी कि PLFI एरिया कमांडर टीरा बोदरा आया हुआ है. उसके साथ आए संगठन के अन्य लोग मुरहू थाना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदारों औऱ साप्ताहिक हाट लगाने वाले व्यवसायियों से लेवी वसूलने के फिराक में थे. इस सूचना के आधार पर अपर पुलिस निरीक्षक अधिक्षक रमेश कुमार ने एसडीपीओ अमित कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया. इसके बाद संभावित ठिकाने पर छापेमारी की, तो उग्रवादी भागने लगे .इसके बाद दौड़कर पांच नक्सलियों को पकड़ा. गौतलब है कि कुछ महीने पहले पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार किया था. इसके बाद इस संगठन से जुड़े नक्सलियों की कमर टूट गई है.

Tags:Jharkhand policefive PLFI militants caughPLFI militants caught in Khuntikhunti-police-arrested-five-plfi-militantsखुंट में पांच नक्सली गिरफ्तारपीएलएफआई के पांच नक्सली गिरफ्तार

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.