✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big News : देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर 

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:18:19 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर एयरपोर्ट में सुरक्षा में चूक को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. देवघर के कुंडा थाना में एयरपोर्ट में तैनात डीएसपी सुमन आनन के बयान पर एफआईआर दर्ज कराया गया. बताते चलें कि 31 अगस्त को गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी के विरुद्ध देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लियरेंस लेने पर यह मामला दर्ज कराया गया है. इसके अलावे देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा पर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और यात्रियों को अप्रत्यक्ष रुप से एटीसी रूम में प्रवेश करने पर सहमति देने के आरोप के तहत भी शिकायत की गयी है. 

जबरन लोग एटीसी रूम में घुसे थे

इस एफआइआर के अनुसार, 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे सांसद निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा, शेषाद्री दुबे, सुनील तिवारी समेत अन्य लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर आये थे. शाम में वापसी के दौरान दुबे समेत अन्य लोग जबरन एटीसी रूम में प्रवेश कर गए. इसके बाद जबरन क्लीरियेन्स लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए. इसे लेकर इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.