✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की नंदनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाई के साला से बढ़ रही थी नजदीकी, गुस्से में बहन को उतारा मौत के घाट    

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 5:35:10 PM

रांची(RANCHI): नंदनी हत्याकांड में रांची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हत्याकांड में शामिल पिता और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही इस कांड में शामिल एक डॉक्टर को आरोपी बनाया है. रांची के ग्रामीण एसपी ने मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. इस घटना को अंजाम देने वाला सुबोध पाठक और राहुल पाठक है, जो बच्ची बच्ची को 8 साल पहले पालने के लिए अपने घर लाया था. लेकिन ये बात सुबोध पाठक के बेटे राहुल पाठक को नागवार गुजर रही थी.

मामला रातु थाना क्षेत्र के झखराटांड से सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने तफतीश शुरू की और बच्ची की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सुबोध पाठक और राहुल पाठक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक डॉक्टर को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है. क्योंकि हत्या के बाद डॉक्टर ने ही शव को ठिकाने लगाने का सुझाव परिवार को दिया था.

दरअसल 13 मार्च को मासूम नंदिनी की हत्या राहुल पाठक ने की. राहुल को नंदिनी खटकती थी क्योंकि उसे आशंका थी कि कहीं उसक पिता इस बच्ची को अपनी संपत्ति में हिस्सा न दे दे. हालांकि राहुल ने पुलिस को बताया कि नंदिनी उसके साले से फोन पर बात करती थी. जिस कारण वो थोड़ा अपसेट रहा करता था और इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उसने नंदिनी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर हत्या के बाद उसके शव का बिहार के गया जी में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया.

मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुविधा पाठक बच्ची को 08 वर्ष पहले अपने साथ लेकर बिहार के औरंगाबाद से लेकर रांची आए थे. जिसके बाद से ही बच्ची यहां रह रही थी. लेकिन अक्सर बच्ची के साथ राहुल उर्फ अक्षय मारपीट किया करता था.13 मार्च को भी कुछ इसी तरह की मारपीट राहुल के द्वारा की गई और फिर गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी गई. इसकी जानकारी जब राहुल के पिता सुबोध को मिली तो उन्होंने अपने परिचित एक डॉक्टर को बुलाया, बच्ची की जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची की मौत की पुष्टि की और शव को ठिकाने लगाने का सुझाव दिया. जिस कारण ही बाप बेटे को गिरफ्तार किया गया.

बता दें बच्ची के शव को एंबुलेंस के जरिए गया जी ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया गया. मामले में एंबुलेंस चालक ने पुलिस को अपना बयान दिया है तो वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है.

Tags:Ranchi NewsRanchi UpdateRanchi PoliceRanchi Crime newsNandni murder CaseJharkhand Crime Crime NewsCrime NewsCrime Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.