✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह को बड़ी राहत,हाई कोर्ट से निरस्त हुई एफआईआर!

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 11:04:17 AM

धनबाद: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और स्वर्गीय नीरज सिंह के भाई एकलव्य सिंह को बड़ी राहत मिली है.हाई कोर्ट ने बुधवार को उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को को निरस्त कर दिया. 

जनता मजदूर संघ कुंती गुट के नेता अविनाश सिंह उर्फ सोनू पर धनबाद के tisara में जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व ड्यूटी मेयर एकलव्य सिंह, सत्यम रिटोलिया और इंतेखाब अहमद उर्फ राजू खान नामजद किए गए थे. हाई कोर्ट ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया.

 इस मामले में एकलव्य सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी हाई कोर्ट से निरस्त हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है. अविनाश सिंह के भाई राहुल सिंह की शिकायत पर थाने में 10 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

एकलव्य सिंह, सत्यम और राजू खान समेत अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी. प्राथमिकी में 8 जनवरी 23 की रात की घटना का जिक्र किया गया था.

रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsformer Dhanbad Deputy Mayor Eklavya SinghEklavya Singh newsJharkhand highcourt

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.