साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर बसबिट्टा के समीप शुक्रवार सुबह रांची से आ रही यात्री बस और सोनू-मोनू नामक लोकल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
आमने-सामने भिड़ीं दो बसें,कई यात्री घायल
हादसे के समय दोनों बसों में बड़ी संख्या में सवारियां थी.कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर जाम की स्थिति रही. पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर
