✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में मौसम की तबाही ने ली तीन लोगों की जान, आज इन 14 जिलों के लोग रहेंगे सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 7:56:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलो में मौसम का कहर जारी है.पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि तीन लोगों की जान ले ली. पहली घटना पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल की है जहां कोबरा बटालियन के जवान की मौत पेड़ के नीचे दबने से हो गई, तो वहीं दूसरी घटना हज़ारीबाग़ की है, तीसरी मौत जमशेदपुर के मानगो के डिमना में हुई जहां वज्रपात की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई.आपको बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से लगातार झारखंड में रुक-रुककर बारिश हो रही है, वही वज्रपात और ओलावृष्टि की वजह से लोग परेशान है.

 आज इन 14 जिलों के लोग रहेंगे सावधान

वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम तबाही मचाएगा. जहां गरज के साथ बारिश होगी, तो वही कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है.यहां लोगों को आंधी तूफ़ान से खास तौर पर सावधान रहना है.

आंधी तूफान भी बरपाएगा कहर

आपको बता दें कि गरज के साथ बारिश और वज्रपात के साथ-साथ झारखंड में आंधी तूफान भी अपना कहर बरपा रहा है.वही आज भी झारखंड के कुछ जिलों में आंधी तूफान का कहर देखा जाएगा जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है जहां लोगों को तेज हवा के समय घर में रहना है.

झारखंड के तापमान में भी भारी गिरावट

मौसम विभाग की माने तो लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह से लोगों को सिहरन महसूस हो रही है. रात को बिना कम्बल के नींद भी नहीं आ रही है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में आंधी तूफ़ान और वज्रपात की वजह से तीन लोगों की जाने जा चुकी है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग लगातार लोगों को आंधी तूफ़ान वज्रपात के समय घर में रहने के लिए कह रहा है.ताकी किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.