✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big News: धनबाद में ढुल्लू -रणविजय समर्थकों में हुआ "शक्ति प्रदर्शन", पत्थरबाजी, रगेदा -रगेदी के बाद पुलिस पहुंची तो लाठीचार्ज के बाद क्या हुआ, पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:28:28 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की धैया  सड़क पर शुक्रवार की दोपहर के बाद शक्ति प्रदर्शन हुआ. रगेदा -रगेदी   हो रही थी.  एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी जा रही थी.  बताया जाता है कि सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक प्रेम महतो के लोग और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के सपोर्टर आमने-सामने थे.  दोनों ओर से पत्थर बाजी हो रही थी.  गाली गलौज किया जा रहा था.  देख लेने की धमकी दी जा रही थी.  शक्ति प्रदर्शन में एक पक्ष को पीछे धकेलने  के बाद प्रभात मॉल के पास सड़क जाम कर दी गई.  हंगामा बढ़ने लगा, उसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंची.  पुलिस के वरीय  अधिकारी भी पहुंचे.  पुलिस ने  बल प्रयोग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया.  शुक्रवार को एक बार फिर सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक प्रेम महतो के लोग और कांग्रेस नेता रण विजय सिंह के सपोर्टर आमने-सामने हो गए.  दोनों ओर  से पत्थर बाजी की गई.  रोड जाम कर दिया गया.

  सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची.  बड़े अधिकारी भी पहुंचे.  स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया.  चार लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है.  जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें प्रेम महतो भी शामिल बताया गया है.  पत्थरबाजी की वजह से प्रभातम  मॉल की दुकाने   बंद हो गई.  खरीदारी को मॉल पहुंचे लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे.  पुलिस जब पहुंची तब  भी हंगामा करने वाले कंट्रोल में नहीं आ रहे थे.  उसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया.  बल प्रयोग करने के बाद भीड़ तितर -वितर  हो गई.  उसके बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया.  बता दें कि शुक्रवार की रात को भी प्रभतम मॉल रण क्षेत्र बन गया था और आज भी मॉल के बाहर  का इलाका कुछ देर के लिए रण क्षेत्र बना रहा.  

 शुक्रवार के बाद से ही सांसद ढुल्लू   महतो के समर्थक और रणविजय सिंह के समर्थको में तनातनी चल रही है.  सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थकों के बीच "रील वार"  चल रहा है.  सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक सोशल मीडिया पर उन्हें दबंग बताने की कोशिश कर रहे हैं, तो रणविजय सिंह के समर्थक अपने नेता को बाहुबली बताने का प्रयास  कर रहे है. शुक्रवार की रात मॉल में गाड़ी एंट्री की बात पर  विवाद हुआ था.  रणवीर सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो पर गाडी हटाने का   दबाव बनाया, इससे बात बिगड़ गई.  फिर तो दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए.  प्रेम महतो के समर्थक मॉल  के अंदर फिल्म देख रहे रणवीर सिंह के बेटे रणवीर सिंह को बाहर निकालने  की मांग करने लगे.  यह  हंगामा आधे घंटे से अधिक तक चलता रहा.  उसके बाद हंगामा जब बढ़ गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति पर काबू पाया. 

 प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि  शुक्रवार की रात  लगभग 9 और 10 बजे के बीच रणवीर सिंह  पूरी फ़ौज  के साथ गाड़ियों से एक गेट से घुस रहे थे.  इसी बीच दूसरी ओर से प्रेम महतो की स्कॉर्पियो आ रही थी. दोनों की गाड़ी आमने-सामने होने पर रणवीर सिंह और उनके बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो को गाड़ी पीछे करने का दबाव बनाया.  लेकिन प्रेम महतो गाड़ी पीछे नहीं की.  वह गाड़ी नहीं हटाने की बात पर अड़  गए.  इस बात पर दोनों में तीखी बहस हुई.  इसके बाद सैकड़ो की संख्या में प्रेम महतो  के समर्थक पहुंच गए.  .  उनका कहना था कि जब तक रणवीर सिंह बाहर नहीं आएगा, वह लोग वापस नहीं जाएंगे.  हंगामे की सूचना पर बरवाअड्डा  पुलिस, धनबाद पुलिस और कई पेट्रोलिंग गाड़ियां मॉल  परिसर पहुंची थी.   काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेम महतो  के समर्थकों को वापस जाने के लिए शुक्रवार की रात मनाया था.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadWiwadPrabhatamLathichargePolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.