✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big News: NHM भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा, झारखंड में 298 संविदा पदों की बहाली रद्द

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 10:45:43 AM

रांची (RANCHI): झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 298 संविदा पदों पर की जा रही बहाली प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत वरीय अस्पताल प्रबंधक के 39 पद, अस्पताल प्रबंधक के 201 पद, वित्तीय प्रबंधक के 29 पद और आईटी एग्जीक्यूटिव के 29 पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्तियां प्रस्तावित थीं. इन पदों के लिए 41 हजार से 60 हजार रुपये तक का मासिक मानदेय तय किया गया था.

अभ्यर्थियों की ओर से की गई शिकायतों में आरोप लगाया गया कि चयन प्रक्रिया के दौरान कई योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया, जबकि आवश्यक योग्यता और अनुभव पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को सूची में शामिल कर लिया गया. विशेष रूप से अस्पताल प्रबंधक पद की स्क्रूटनी सूची में 29 अभ्यर्थियों को कथित रूप से गलत तरीके से बाहर किए जाने की बात सामने आई है.

इसके अलावा, दस्तावेज दोबारा अपलोड करने को लेकर जारी पत्र में अभ्यर्थियों को बेहद कम समय दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए. जानकारी के मुताबिक, 28 और 29 नवंबर को होने वाली प्रक्रिया से पहले 31 अक्टूबर को जारी पत्र में केवल 1 और 2 नवंबर तक ही दस्तावेज अपलोड करने का अवसर दिया गया था, जबकि 3 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू निर्धारित थे.

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने इस पूरे मामले की जानकारी अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को दे दी है. अब संभावना जताई जा रही है कि नई और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जल्द ही संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री सचिवालय ने पहले ही एचआर सेल से स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच के निर्देश दिए थे.

Tags:Big newsNHM recruitment irregularities exposedNHM recruitment irregularities exposed in jharkhandrecruitment for 298 contract posts in Jharkhand cancelledrecruitment for 298 contract posts cancelledNHMNHM recruitment cancelledlatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.