रांची(RANCHI): हजारीबाग में एक बड़ी बैंक डकैती की घटना सामने आई है. बैंक से 7 करोड रुपए के सोना और चार लाख कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मामला बरही स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र से सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली है. साथ ही जल्द ही अपराधियों की गिरफ़्तारी का दावा किया है.
चार की संख्या में पहुंचे अपराधी
बताया जा रहा है कि 4 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है सभी बैंक में घुसते हैं और फिर हथियार के बल पर सभी कर्मी को लेकर लूट की वारदात को अनजान दिया जाता है घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया इसके बाद किसी तरह उन्होंने बाहर सूचना भेजी तब उन्हें स्ट्रांग रूम से बाहर निकल गया
एसपी का दावा जल्द गिरफ्तार होंगे लूटेरे
घटना की जानकारी मिलते हैं हजारीबाग स्टेशन अमन कुमार बड़ी स्थित बैंक शाखा पहुंचे जहां वहां कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली साथी उन्होंने बताया कि तीन किलो सोना और चार लाख रुपये नगर की लूट हुई है अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही है अपराधियों के जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी
खाता खुलवाने पहुंचे और फिर लूट लिया बैंक
लुटेरे बैंक में पहले दो की संख्या में पहुंचे वहां मौजूद कर्मचारियों से बैंक में खाता खुलवाने को लेकर बातचीत शुरू की और देखते ही देखते फिर पीछे से उनके और साथ ही पहुंच गए उसके बाद सभी हथियार निकाल कर वहां मौजूद कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले