✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर:कोयला राज्य मंत्री के जाते ही बीसीसीएल में बड़ा फेरबदल,क्यों रहे 34 अधिकारी निशाने पर!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 9:00:24 PM

धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है.  कई महाप्रबंधक भी बदल दिए गए है.  जानकारी के अनुसार कम से कम 34 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में नई जिम्मेवारी दी गई है.  कई अधिकारियों को अतिरिक्त महाप्रबंधक की जिम्मेवारी दी गई है.  

प्रोजेक्ट ऑफिसर के स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं.  केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे अभी-अभी दो दिन के दौरे पर धनबाद आए थे.  उन्होंने 13 और 14 मई  को कई बैठक की थी.   कोयला उत्पादन बढ़ाने और कोयला चोरी रोकने को लेकर बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी.  उनके जाते ही बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर तबादला  हुआ है.  

इस तबादले  को कोयला राज्य मंत्री के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है.  उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल की संपत्ति बचाने के लिए तैनात सीआईएसएफ को भी सशक्त बना दिया गया है.  अब जिला पुलिस के समानांतर सीआईएसएफ  और कोयला अधिकारियों को भी कुछ अधिकार दिए गए हैं.  फिलहाल बीसीसीएल उत्पादन दबाव झेल रही है.  समझा जा रहा है कि दबाव से उबरने  के लिए नए-नए प्रयास किये  जा रहे हैं.

Tags:DhanbadJharkhandBCCLTransferOfficerBCCLBccl Officer TransferBccl Transfer NewsCoal India NewsCoal india officer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.