✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG NEWS: भाजपा में जाने की चर्चा के बीच लोबिन और चंपाई की  मुलाकात, फिर गरमाई झारखंड में सियासत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 18, 2024,
Updated: 9:42 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ बड़ा होने वाला है. झामुमो छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते है. इसके चर्चे लगातार सियासी गलियारों में जारी है. इसी बीच झामुमो के निष्काषित लोबिन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की मुलाकात ने झारखंड की राजनीती को गरमा दिया है. करीब एक घंटे से अधिक लोबिन और चंपाई की मुलाकात हुई है. इस मुलाकात में क्या कुछ बाते हुई यह दोनों नेताओं मीडिया को बताने से परहेज किया है.

चंपाई सोरेन के मोराहबादी स्तिथ आवास पर लोबिन की मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के कई मायने हो सकते है. जिस तरह से शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई. इस बीच चंपाई से जब मीडिया ने इस सवाल को पूछा तो उन्होंने इस पर बोलने से परहेज कर दिया. कहा कि इस सवाल का जवाब ही नहीं है. इसके बाद चंपाई सोरेन शनिवार की सुबह रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद चंपाई से उनके आवास पर पहुँच कर लोबिन ने मुलाकात की है. इससे संकेत साफ है कि राजनीति में कुछ भी संभव है.

बता दे कि झामुमो से निष्काषित लोबिन हेमब्रम खुल कर भाजपा में शामिल होने की बात बोल चुके है. उन्होंने साफ कहा कि उनके साथ और भी लोग भाजपा में शामिल होंगे.अब वह और लोग कौन है यह लोबिन बताने से परहेज कर रहे है. उनका कहना है कि एक से दो दिन में सभी चीजे सबके सामने होगी. लेकिन लोबिन के बयान और चंपाई की चुप्पी ने कई चर्चाओं को हवा दे दिया है. आने वाला एक से दो दिन झारखंड की राजनीति के लिए बड़ा दिन हो सकता है. बड़ा उलट फेर देखने को मिल सकता है.                         

Tags:livejmm mein toot livehemant soren livejharkhand news livejmm leaders joins bjp livechampai soren joining bjp livechampai soren livechampai soren news livechampai soren joins bjp livejharkhand politicsbjpjmmhemant sorenhemant soren news livekalpana sorenhimanta biswa sharmajharkhand today newsbabulal marandilobin hembromchampai soren vs hemant sorenjmm mein tootjharkhand electioncm hemantchampai soren may join bjpchampai soren leave jmmhemant soren newshemant soren vs champai sorenjharkhand cm resignationjharkhand champai soren newsjharkhand political crisisjharkhand politics newskalpana soren new cmoneindia hindioneindia hindi newswho is kalpana sorenचंपई सोरेनझारखंड समाचारवनइंडिया हिंदीवनइंडिया हिंदी न्यूजहेमंत सोरेनहेमंत सोरेन मुख्यमंत्रीcm hemant sorenjharkhandjharkhand newsranchinewschampai soren newsjharkhand assembly polls 2024jharkhand mukti morchaहेमंत सोरेन क्या करेंगेhemant soren kya karengechampai soren ab kya karengeassembly elections 2024चंपाई सोरेन अब क्या करेंगेझामुमो विधायक लोबिन हेंम्ब्रमबीजेपी ज्वाइन करेंगे लोबिनचंपाई सोरेन बीजेपी में जाएंगेlobin will join bjphindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.