✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर : झारखंड शराब घोटाला मामले में रामगढ़ डीसी को एसीबी का नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:03:47 AM

रांची (RANCHI): झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है. अब एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान रामगढ़ डीसी फैज अकरम को पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें सोमवार को उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है. इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और मनोज कुमार से भी पूछताछ हो चुकी है.

विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर

इस केस में एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस घोटाले में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की ही हुई थी. एसीबी की प्राथमिकी के अनुसार दो प्लेसमेंट एजेंसियों की ओर से दी गई बैंक गारंटी फर्जी थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी जांच नहीं की. इसी लापरवाही के कारण 38.44 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ.

बैंक गारंटी फर्जी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

जांच में सामने आया कि बैंक मैनेजर ने साफ बताया था कि न तो यह बैंक गारंटी बैंक ने जारी की थी, न ही उस पर मौजूद लेटरहेड और हस्ताक्षर बैंक के थे. इसके बावजूद प्लेसमेंट एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. नियमानुसार रिकवरी भी नहीं की गई.

रिपोर्ट के अनुसार, मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये की बकाया राशि है. वहीं मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये का बकाया बताया गया है.

Tags:ranchi updatejharkhand latest newsACBACB in actionACB in action modeACB in sharab ghotalasharab ghotalasharab ghotala jharkhandnews updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.