✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG NEWS : नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से दो बसें नदी में बहीं, 63 यात्री लापता, काठमांडू से कई उड़ानें भी रद्द

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:08:58 PM

TNP DESK : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. आज यानी शुक्रवार को भूस्खलन के कारण एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर त्रिशूली नदी में दो बसें बह गईं. बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत करीब 63 लोग सवार थे. सभी लापता बताए जा रहे हैं. मौके पर बचाव दल मौजूद हैं और लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं. हालांकि, बारिश के कारण लापता बसों की तलाश मुश्किल हो रही है.

जानिए अधिकारियों ने क्या कहा

मामले को लेकर चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में चालक समेत कुल 63 लोग सवार थे. हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ. हम मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में दिक्कत आ रही है. इस बीच, खराब मौसम के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं.

नेपाल के प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व भूस्खलन के कारण संपत्ति के नुकसान के बाद करीब पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबरों से मैं बेहद दुखी हूं. मैं प्रशासन समेत सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश कर उन्हें प्रभावी तरीके से बचाने का निर्देश देता हूं.'

नेपाल में भारी बारिश

आपको बता दें कि इन दिनों नेपाल में भारी बारिश हो रही है. इस वजह से कुछ जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं. हाल ही में नेपाल में कोसी बैराज के सभी गेट खोल दिए गए और करीब 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इससे कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया. इधर, खराब मौसम को देखते हुए काठमांडू से भरतपुर, चितवन की सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं.

 

Tags:rainheavy rains wreak havoc in pakistanheavy rainrain wreaked havoc in pakistanstormy rains in pakistan wreak havocmonsoon rains wreak havoc in sindhmonsoon rains wreaked havoc in pakistanmonsoon rains wreak havoc in abbottabadstorms once again wreak havocrain in pakistanhavocrainfall in balochistanpakistan monsoon rainsmonsson season in pakistanliving in a vanmaryland rainflood in pakistandeadly monsoon floods in afghanistan and pakistan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.