✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ में गजराज का तांडव, हाथियों ने बंदा और मुरपा में तीन लोगों की पटककर ली जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 10:19:01 AM

रामगढ़(RAMGARH):झारखंड के रामगढ़ जिला में लगातार जंगली हाथी का आतंक जारी है.शुक्रवार को जंगली हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला.बताया जा रहा है कि बोकारो जिला से 12 हाथी का झुण्ड रामगढ़ जिला के गोला घुसे था.जहां हाथियों के झुंड ने गोला के बांदा और मुरपा में कहर बरपाया है.

हाथियों ने तीन लोगों को पटक कर ली जान

बताया जा रहा है कि एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति जंगल में महुआ चुनने गया थे जिनको हाथी ने कुचल कर मार डाला.वही बांदा में दो एट भट्ठा के मजदूर शौच करने के लिए जंगल गया था वहां दो लोगों को कुचलकर हाथी ने मार डाला.मृतक की पहचान वन विभाग के टीम के द्वारा कर ली गई है.एक मृतक पतरातू के ताला टाड़ का रहने वाला था, वह दूसरा कुजू का निवासी था, और तीसरा गोला वन क्षेत्र का बुजुर्ग व्यक्ति था.

हाथी के आतंक से दहशत

 जंगली हाथी के आतंक से पूरा क्षेत्र दहशत में है.वही हाथियों को भगाने का ठोस पहल रामगढ़ वन विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है.दरअसल रामगढ़ जिला और बोकारो जिला का वन प्रमंडल प्रभारी एक ही है.जो दो जिला को संभालने का काम करते है.जिससे परेशानी हो रही है.वही गोला वन क्षेत्र के फॉरेस्ट गार्ड ने बताया कि जंगली हाथी के द्वारा तीन लोगों को मार दिया गया है, 3 के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-अनुज कुमार

Tags:Elephants terror in RamgarhElephant news RamgarhGola and torpa newsGola torpaRamgarh me hathiyon ka atankHathi khabar RamgarhTrending newsViral newsHathiyon ne teen ko mara Ramgarh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.