✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड से बड़ी खबर: थाना से सौ मीटर की दूरी पर एक करोड़ के सोने की लूट,हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 9:42:33 PM

गुमला(GUMLA): जिले में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. घाघरा थाना क्षेत्र में थाना से सौ मीटर की दूरी पर हथियारबंद लूटेरो ने आभूषण कारोबारी से हथियार के बल पर एक किलो सोना और 75 हजार रुपये नगद लूट कर फरार हो गए. घटना के समय हवाई फायरिंग की भी सूचना है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. सभी थाना और पास के जिला को अलर्ट किया गया है.          

दरअसल घाघरा के जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके पास ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ बिक्री का  कैश पैसा मौजूद था. इस बिछ घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया, हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे.  इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए. जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार तान कर उनके डिक्की में रखे गहने को निकाल लिया.   व्यवसाई शशांक सोनी ने बताया कि 1 किलो सोना के अलावे बिक्री का लगभग 75 हजार लेकर अपराधी फरार हो गए हैं. सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक बताई जा रहा है.

घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है. वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है.  यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है.  जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था.  जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है. ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी.  यह काफी चिंता का विषय है.  थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार  

Tags:GumlaGumla NewsGumla UpdateGumla LootGhaghra LootGhaghara Loot NewsGhaghra Jewellery LootGhaghra PoliceGumla Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.