✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका से बड़ी खबर दिनदहाड़े हथियार के बल पर बाइक व आभूषण की लूट, इलाके में दहशत

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 8:39:18 PM

दुमका(DUMKA): जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत गांव के समीप सोमवार को दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक युवक से उसकी बाइक और सोने की अंगूठी लूट ली और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है.

हथियार दिखाकर रोकी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. बढ़ेत गांव के पास उन्होंने हंसडीहा निवासी राम सिंह की बाइक रुकवाई और पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया. इसके बाद उनसे सोने की अंगूठी उतरवा ली और उनकी बाइक छीनकर हंसडीहा होते हुए देवघर की ओर फरार हो गए.

शराब दुकान से लौटते वक्त बनाया निशाना

बताया जाता है कि पीड़ित राम सिंह स्थानीय शराब दुकान में कार्यरत हैं. सोमवार को वे नोनीहाट स्थित शराब दुकान से काम समाप्त कर अपनी बाइक से हंसडीहा लौट रहे थे. इसी दौरान सुनसान स्थान देखकर अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया.

दिन के उजाले में लूट से लोगों में आक्रोश

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस लूट की घटना से आम लोगों में भय के साथ साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन के उजाले में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे.

पुलिस ने शुरू की घेराबंदी और जांच

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस सक्रिय हो गई. अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा करते हुए इलाके में घेराबंदी की गई. आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है तथा सड़कों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है.

दो संदिग्ध हिरासत में, जल्द खुलासे का दावा

सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लूटे गए सामान की बरामदगी की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है.

Tags:DUMKA NEWSDUMKA UPDATEDUMKA BREAKINGDUMKA HANSDIHA NEWSHANSDIHA UPDATEJHARKHAND NEWSDUMKA BREAKINGDUMKA KA NEWSDUMKA LOOTDUMKA POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.