✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस महकमे से बड़ी खबर: बड़े फेरबदल में पढ़िए कौन कहां भेजे गए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:30:33 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में पुलिस विभाग में एक बड़ा  फेरबदल किया गया है.  आधा दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है.   पुलिस इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को धनबाद थानेदार और मंजीत कुमार को सरायढेला थाना प्रभारी बनाया गया है. धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर 31 अक्तूबर को रिटायर हो चुके हैं, जिसके बाद यहां नये थाना प्रभारी की पोस्टिंग गयी है.  

वहीं सरायढेला की थाना प्रभारी नूतन मोदी को सिंदरी पुलिस सर्किल की जिम्मेदारी दी गयी है. सिंदरी पुलिस सर्किल से रंजीत कुमार को महुदा अंचल भेजा गया है, जबकि महुंदा अंचल से ममता कुमारी को पुलिस लाइन भेजा गया है. सिंदरी पुलिस सर्किल से इंस्पेक्टर डोमन रजक को निरसा पुलिस अंचल भेजा गया है, वहीं निरसा से रविकांत प्रसाद को साईबर पुलिस स्टेशन का प्रभारी बनाया गया है.  
ट्रांसफर एक नजर में ----
-----------------------------------
मनोज पांडेय – धनबाद थानेदार
मंजीत कुमार – सरायढेला थाना प्रभारी
नूतन मोदी – सिंदरी सर्किल प्रभारी
रंजीत कुमार – महुदा अंचल
ममता कुमारी – पुलिस लाइन
डोमन रजक – निरसा अंचल
रविकांत प्रसाद – साईबर थाना प्रभारी

Tags:DhanbadPoliceDepatmentTransferPosting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.