✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद से बड़ी खबर: सिंह मेंशन में देर रात बमबाज़ी, दो बम फेंके जाने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 8:14:22 AM

धनबाद: धनबाद में रविवार की आधी रात को सिंह मेंशन में बमबाजी की गई है. इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं. सूचना मिलते ही देर रात को पुलिस का बड़ा अमला सिंह मेंशन पहुंचा और जांच पड़ताल तेज कर दी गई है. 

इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. जिस समय घटना की गई, उस समय झरिया की विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह घर में ही थे. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन धमाके से अगल-बगल के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल गए. 

बम चलने के बाद सिंह मेंशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस के अनुसार सुतली बम चलाया गया है. जिसके अवशेष भी मिले हैं. सूत्रों के अनुसार एक बम सिंह मेंशन के अंदर फेंका गया जबकि दूसरा बम सड़क की ओर फेंका गया. 

दोनों धमाके लगभग एक समय ही हुए. जिससे लोगों को किसी बड़ी साजिश की आशंका हो रही है. बताया जाता है कि धमाके के बाद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बम फेंकने वाले कितने लोग थे और किस दिशा में भागे. 

इस घटना की जांच को पुलिस सक्रिय हो गई है. घटना के बाद ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सरायढेला थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंचा.धनबाद थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस दल ने विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह से घटना की जानकारी ली.

 इस बीच यह घटना जंगल की आग की तरह फैली और देर रात गए संजीव सिंह के समर्थक भी सिंह मेंशन में जुट गए थे .पुलिस को घटनास्थल से सुतली बम के अवशेष मिले हैं. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. यह घटना चौंकाने वाली है ,क्योंकि इस तरह की घटना पहले सिंह मेंशन में करने की किसी ने साहस नहीं की थी.

रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 

Tags:झारखंडJharkhand newsDhanbad newsLate night bombing at Singh MansionSingh Mansion DhanbadDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.