☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर:साहिबगंज के उधवा में आग का तांडव,नाश्ता दुकान में आग लगने से मची अफरा तफरी 

बड़ी खबर:साहिबगंज के उधवा में आग का तांडव,नाश्ता दुकान में आग लगने से मची अफरा तफरी 

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाकीजा मोड़ स्थित एक नाश्ता दुकान में अचा नक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई.घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार आग अचानक दुकान के अंदर से उठी लपटों के रूप में दिखाई दी,आशंका जता ई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या गैस चूल्हे से आग लगी होगी,हालांकि आग लगने के वास्त विक कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.सूचना मिलने पर दम कल वाहन भी मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.इस घटना में दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर,नाश्ते के सामान,फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई,दुकानदार के अनुसार,इस आग लगी में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस 

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकान दार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Published at: 28 Feb 2026 01:24 PM (IST)
Tags:fire broke out in sahibganjsahibganj fire newschai sutta bar fire sahibganjsahibganjsahibganj dcsahibganj mirrorlate night fire in jharkhandpeople injured in firesahibganj newssahibganj city

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.