रांची(RANCHI): झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है. जहां के बलिबा जंगल में मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सुरक्षा बल के जवानों की मुतभेड़ पिछले 5 घंटे से जारी है.इस मुठभेड़ में अब तक कोबरा के तीन जवान को गोली लगने की सूचना है.जिन्हे सारंडा से रेस्क्यू कर रांची लाने की तैयारी है. वहीं नक्सलियों के भी हता हत होने की खबर है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय नजर बनाए हुए है.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवानों को सूचना मिली थी की सारंडा के जंगल में मिसिर बेसरा का दस्ता मौजूद है. जिसके बाद CRPF, कोबरा,जागुआर और जिला पुलिस की टीम संयुक्त अभियान की शुरुआत की. तभी अचानक जंगल में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों का आमना सामना हो गया. जिसमें नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोली बारी जारी है. सूत्रों की माने तो सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाया है. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में तस्वीर सामने आएगी. फिलहाल अभी जंगल में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. पूरे घटना पर पुलिस मुख्यालय नजर बनाए है.