✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर : टेंडर घोटाला मामले में ED कोर्ट में सरेंडर करते ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार को मिली बेल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 11:02:29 AM

रांची (RANCHI): ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े चर्चित टेंडर घोटाला मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने रांची सिविल कोर्ट स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया. कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी.

अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल मंजूर करते हुए कई शर्तें भी लगाई हैं. कोर्ट के निर्देश के अनुसार सिद्धांत कुमार को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और बिना न्यायालय की अनुमति देश छोड़ने की इजाजत नहीं होगी. दरअसल, इस मामले में ED ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया था. इसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है.

बताया जा रहा है कि पूरक आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कई आरोपी अदालत में सरेंडर कर चुके हैं और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है. अब इसी क्रम में सिद्धांत कुमार ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. फिलहाल सिद्धांत कुमार ग्रामीण विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. ईडी इस पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है. मामले की अगली सुनवाई और जांच प्रक्रिया पर अब सभी की नजर बनी हुई है.

Tags:Executive Engineer Siddhant KumarEDED tender scamTender Scam CaseTender ScamTender Scam Case jharkhandTender Scam jharkhandlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.