✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big News: आग लगी या लगाई गई! दुमका में धू-धू कर जला स्कार्पियो, अंदर बैठा चालक जलकर राख

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:17:03 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक हृदय विधायक घटना घटी. दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर कुशमाहा चिकनिया गांव के समीप मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर कच्ची सड़क पर एक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल गया. स्कॉर्पियो के साथ साथ ड्राइविंग सीट पर बैठे उसका चालक भी जलकर राख हो गया. घटना देर रात की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जांच में जुट गए हैं.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जरमुंडी थाना के चांदना गांव निवासी मोहन दास पेशे से चालक था.  कल वे स्कार्पियो लेकर भाड़ा पर गया था. बताया जा रहा है कि जरमुंडी के दुधानी के किसी व्यक्ति के मध्यम से स्कार्पियो बुक किया गया था. स्कार्पियो मालिक सरडीहा का रहने वाला बताया जा रहा है. कल शाम तक जब मोहन वापस घर नहीं पहुचा तो परिजन उसके मोबाइल पर कॉल करने लगे. परिजनों का कहना है कि कल शाम से ही उसका एक मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था, जबकि दूसरे नम्बर पर कॉल करने से लगातार व्यस्त बता रहा था. सुबह 3 बजे के करीब परिजनों को घटना स्थल के आस पास के लोगों से सूचना मिली कि स्कार्पियो में आग लग गयी है. परिजन जब घटना स्थल पर पहुचे तो दृश्य देखकर दंग रह गए. स्कार्पियो पूरी तरह जल चुका था. ड्राइविंग सीट पर चालक जलकर राख हो चुका था. सूचना थाना को दी गई.

मृतक की पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

मृतक के पत्नी का आरोप है कि मोहन की हत्या के बाद उसे स्कार्पियो में बैठकर जला दिया है. किसी से दुश्मनी के सवाल पर कहती है कि ऐसी जानकारी तो नहीं. ड्राइवर होने के नाते अक्सर घर से बाहर रहता था. अगर बाहर किसी से दुश्मनी हो तो इसकी जानकारी नहीं है.

जांच में जुटी पुलिस 

इस बाबत पूछे जाने पर जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हत्या के बाद जलाया गया या स्कार्पियो में आग लग गयी और उसमें जलकर राख हो गया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुटी है. टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से अनुसंधान जारी है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:Jharkhand newsDumka newsCrime NewsDumka policeA Scorpio burnt to ashes in Dumkaधू धू कर जला स्कॉर्पियो

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.