✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: रांची सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 2:18:06 PM

रांची(RANCHI): बड़ी खबर सामने आ रही हैं.रांची सिविल कोर्ट को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है और हैरानी की बात यह है कि यह लगातार तीसरी बार है. धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया. कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गया. कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया. आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है.

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही. साइबर सेल की टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. लगातार तीसरी बार मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.

 

Tags:Big newsCivil court receives bomb threatCivil courrdx bombranchiranchi civil courtbig newsranchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.