✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: चतरा सांसद के भाई को ट्रक ने कुचला,मौके पर हुई मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 3:52:21 PM

रांची(RANCHI): बड़ी खबर चतरा से सामने आई है. जहां सड़क दुर्घटना में सांसद के चचेरे भाई की जान चली गई. एक तेज रफ्तार गैस लदे ट्रक ने कुचल दिया.जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.घटना जिले से धमनियाँ मोड के पास की है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग को कुचल दिया. जिससे उनकी जान चली गई. प्रह्लाद सिंह चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई है. वह बाजार किसी काम से आए थे. उनकी मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाना चली गई है.   घटना की सूचना मिलते ही सांसद भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली है.

 

                

Tags:CHATRA NEWSCHATRA ACCEDENT NEWSMP KALICHARAN SINGHPRAHALAD SINGH CHATRA NEWSCHATRA NEWS BREAKINGCHATRA POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.