✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: हज़ारीबाग में लापता तीन भाई बहन का शव बरामद,पुलिस ने खोजने के नाम पर लिय था 4500रूपये!

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 12:33:06 AM

रांची(RANCHI):हज़ारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आई है.जहाँ एक साथ लापता तीन भाई बहन का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया.तीनो एक साथ 23अप्रैल को लापता हुए जिसके बाद से पुलिस के पास परिजन गुहार लगा रहे थे.लेकिन बच्चों को खोजने की बजाये पुलिस पर4500 रूपये लेने का गंभीर आरोप लगा है.

दरअसल मामला हज़ारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से लापता ख़ुशी,सानिया और आदिल हुसैन का शव पौता-डेमोटांड जंगल से बरामद किया गया.जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी.तीनो 23 अप्रैल से लापता थे.जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई.लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.और तीनो के वापस आने का आश्वाशन दिया.

अब शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए.पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.साथ ही गंभीर आरोप पुलिस पर लगाया.जिसमें परिजनो ने बताया कि थाना में तीनो के लापता होने की शिकायत दर्ज कराया.लेकिन खोजबीन के नाम पर कुछ पुलिस कर्मी ने 4500रूपये की वसूली की और बताया कि तीनो अजमेर गए है जल्द वापस लौट जायेंगे.

लेकिन इस बीच सोमवार को शव मिलन की खबर सामने आई है.परिजनों ने बताया कि ख़ुशी की अगले महीने शादी थी.शादी से पहले उसके घर उसके ममेरे बहन सानिया और रिश्तेदार आदिल को बुलाया  था जिससे घर का काम आसानी से हो पाए.लेकिन इस बीच इतनी बड़ी घटना हुई है.

Tags:Hazaribag newsHazaribag Updatehazaribag updates newsPantha newsHazaribagjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.