✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, जानिए विस्तार से

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:18:53 PM

रांची (RANCHI) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड में चुनावी कार्यक्रम है. 10 नवंबर को प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं. दो स्थानों पर प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है. इसके अलावा रांची में उनका रोड शो भी है. इसकी तैयारी को लेकर रांची जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है. पीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक हाई लेवल बैठक हुई है, जिसमें तैयारी की समीक्षा की गई.

पुलिस मुख्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक में क्या हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रांची आ रहे हैं. झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इससे पहले 4 नवंबर को हुआ था जिसमें उन्होंने चाईबासा और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित किया था. 10 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं. रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो का कार्यक्रम है. ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौराहा तक उनका रोड शो कार्यक्रम होने वाला है.

यह हाई लेवल मीटिंग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई. एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इस बैठक में रांची जिले में पदस्थापित सभी वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक में डीआईजी के अलावा रांची के एसपी टीएसपी ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और सुरक्षा के लिहाज से प्रति नियुक्त पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यानी रोड शो के कार्यक्रम को लेकर फूल प्रूफ व्यवस्था की जाएगी. लगभग 2000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. मालूम हो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को अपराह्न 4 बजे रांची में रोड शो करने वाले हैं. इससे पहले वे बोकारो जिले के चंदनकियारी और गुमला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

 

 

Tags:ranchipm modi in jharkhandpm modi welcome in ranchipm modi rally in jharkhandpm modi in ranchinarendra modi roadshow in ranchinarendra modi today in ranchinarendra modi in ranchi todaypm modi roadshow in ranchinarendra modi welcome in ranchimodi welcome in ranchiprogrampm modi in jharkhand livebjp programbjp live programmodi ranchi visit todaypm modi in jharkhand speechmodi inaugurate developmental work in jharkhandjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand election newsjharkhand newsjharkhand election 2024 datejharkhand election datejharkhandjharkhand vidhansabha chunav 2024jharkhand assembly elections 2024jharkhand vidhan sabha election 2024assembly election 2024jharkhand assembly election 2024 newsjharkhand assembly election 2024 datejharkhand assembly electionsjharkhand chunav 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.