✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक, झारखंड में उम्मीदवारों के चयन के साथ कई बिंदुओं पर मंथन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:55:30 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा देर शाम तक हो सकती है. इससे पहले भाजपा रेस हो गई है. दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक जारी है. इस बैठक में सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. इस बैठक में अमित शाह,जेपी नड्डा के अलावा झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन मौजूद है. बैठक कई मायनों में अहम है.

35-40 सीट पर हो सकती है  घोषणा

दरअसल झारखंड में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है. चुनाव समिति की बैठक में तीन तीन नाम सभी विधानसभा से केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेजे गए थे. जिसके बाद अब अंतिम फैसला इस बैठक में लिया जाना है. संभवत बैठक के बाद भाजपा की ओर से लिस्ट भी जारी की जा सकती है. पहले लिस्ट में 35 से 40 सीट पर नाम की घोषणा की जा सकती है. बैठक में सभी नाम पर चर्चा की जा रही है. प्रदेश के नेताओं से भी फ़ीड बैक लिया जा रहा है. भाजपा इस चुनाव में अधिकतर जीतने वाले उम्मीदवार को भी टिकट देने की तैयारी में है.

सीट शेयरिंग पर भी घोषणा

बैठक में भाजपा उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ सीट शेयरिंग पर भी मंथन कर रही है. सीट बंटवारे को लेकर सभी सहयोगी दल के साथ ताल मेल लगभग पूरा हो चुका है. गठबंधन में भाजपा के साथ JDU, AJSU और LJP(R) शामिल रहेगी. सूत्रों की मानें तो भाजपा 65 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा आजसू 10, JDU दो और एक LJP के खाते में जा सकती है. इसकी घोषणा भी आज हो सकती है. दिल्ली में ही सभी बिंदुओं पर मुहर लगेगी.                                

Tags:bjpjharkhand bjpjharkhand newsjharkhandjharkhand election 2024jharkhand politicsjharkhand bjp meetingjharkhand bjp candidatebihar jharkhand newsjharkhand chunavbjp in jharkhandjharkhand electionjharkhand latest newsjharkhand bjp manifestojharkhand election newsjharkhand assembly election 2024bjp jharkhand first listjharkhand assembly electionjharkhand assembly electionsjharkhand chunav 2024news18 bihar jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.