✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में सेना की नकली मुहर कांड का बड़ा खुलासा, 4 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा, दो गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:35:22 AM

रांची(RANCHI): भारतीय सेना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में संचालित राठौर जनरल स्टोर से फर्जी मुहर बनाकर इस्तेमाल किए जाने कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची को मिली जानकारी के आधार पर नामकुम थाना की विशेष टीम ने छापेमारी कर दुकान के मालिक सर्वेश कुमार सिंह को धर दबोचा है. पूछताछ और तलाशी में सेना के उच्च अधिकारियों के नाम से बने रबर स्टांप, प्री-इंक्ड फ्लैश स्टांप, मोबाइल फोन, मुहर के नमूने, और WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए हैं. 

आगे की जांच में एक और व्यक्ति आशीष दास, जो दास साउंड नामक दुकान का मालिक है, उसे भी गिरफ्तार किया गया है.  उसके साथ ही एक कंप्यूटर सीपीयू जब्त किया गया है, जिसका उपयोग फर्जी मुहर तैयार करने में होता था. गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले चार वर्षों से नामकुम मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों के नाम पर फर्जी कार्यालयी मुहर बना रहे थे.

इन सामग्रियां को किया गया बरामद
* सेना के अधिकारियों के नाम से बने भारी संख्या में रबर स्टांप और प्री-इंक्ड स्टांप
* पोको कंपनी का मोबाइल फोन
* सादा कागज पर मुहर के नमूने
* WhatsApp से मिली ऑर्डर की स्क्रीनशॉट्स
* कंप्यूटर का सीपीयू

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.

Tags:ranchi policeranchi sspssp chandan sinhajharkahnd police big actionranchi policelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.