✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे में बड़ा बदलाव, अब स्टेशनों पर नही दिखेगा पूछताछ केंद्र, जानें किस नाम से मिलेगी सुविधा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:13:52 AM

कोडरमा (KODERMA): रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संपूर्ण सुविधा और जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र उपलब्ध था, लेकिन रेलवे ने अब पूछताछ केंद्र को हटाते हुए उस केंद्र का नाम बदल दिया है. हालांकि रेलवे ने महज नाम में बदलाव किया है, पर उक्त काउंटर का कार्य वही होगा जो वर्षों पहले से हुआ करता था.

पूछताछ केंद्र का अब रखा गया यह नाम

धनबाद रेल मंडल के कोडरमा सहित 11 स्टेशनों के पूछताछ केंद्र का नाम बदल दिया गया है. रेलवे पूछताछ केंद्र का नाम अब ‘‘सहयोग’’ हो गया है. पूछताछ केन्द्र के बदले सहयोग नाम दिया गया. बाकायदा इसकी पहल भी शुरू कर दी गई है. दरअसल, पूछताछ का नाम के बदले इसका सहयोग नाम करने संबंधित सूचना रेल बोर्ड से जारी कर दिया है. इसे लेकर जितने भी स्टेशन के पूछताछ काउंटर हैं, सबको बदलकर सहयोग नाम का बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है.

11 स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों का बदल गया नाम

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों में से 11 पूछताछ केंद्र में सहयोग काउंटर शुरू हो गया है. मंगलवार 23 अगस्त तक छह अन्य स्टेशनों में भी सहयोग काउंटर शुरू हो जाएगा. रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है. पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को अब सहयोग लिखा हुआ मिल रहा है.

यात्रियों से जुड़ने की दिशा में पहल

काउंटर पर ‘‘सहयोग’’ शब्द पढऩे यात्रियों की पहुंच पहले से ज्यादा बढ़ेगी. ऐसा हुआ तो सफर के दौरान होने वाली मुश्किल आसान हो जाएगी. पूरे देश के लिए रेलवे यातायात का अहम माध्यम है और कई सारे लोग प्रतिदिन इसके माध्यम से सफर करते हैं. अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना हो, तो गाड़ी किस प्लेटफॉर्म पर आएगी से लेकर गाड़ी कितनी देर में आएगी, ऐसे तमाम जानकारियों के लिए आप रेलवे स्टेशन पर मौजूद पूछताछ केंद्र का रुख करते है.

कंप्यूटर और मोबाइल फ्रेंडली नहीं होने वालों की संख्या अधिक

सहयोग काउंटर पर यात्री कहां के लिए कब, कौन सी ट्रेन किसी प्लेटफार्म पर आएगी की जानकारी मिलती है. यात्रा के क्रम में यह जानकारी काफी अहम होती है. हालांकि, विभिन्न एप के माध्यम से लोग मोबाइल पर इसकी जानकारी ले रहे हैं. लेकिन ऐसे यात्रियों की संख्या अभी बहुत है, जो कंप्यूटर और मोबाइल फ्रेंडली नहीं हो पाए हैं.

रिपोर्ट अमित कुमार, कोडरमा/ झुमरी तिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.