✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराध नियंत्रण के लिए भूमि माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान, 75 भूमि माफिया की सूची तैयार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:49:02 AM

रांची(RANCHI ): राजधानी में लगातार हत्या और रंगदारी जैसे मामलों की बाढ़ आ गई है. कई लोगों की हत्या कर दी गई है.इससे रांची पुलिस की किरकिरी हो रही है.लिहाजा पुलिस अब कुछ कड़े कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री की ओर से फटकार और सख्त निर्देश के बाद रांची पुलिस अब काम करने के प्रति गंभीर हो रही है.

भूमि माफिया को पुलिस ने उठाकर क्या किया

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के क्षेत्र में जमीन दलाली और माफिया गिरी के धंधा से जुड़े 50 ऐसे लोगों को पुलिस ने उठाया है. इन माफिया तत्वों से उनके कारोबार के विषय में विस्तृत जानकारी ली है. पुलिस का मानना है कि हत्या के अधिकांश मामले भूमि माफिया और जमीन दलाली की वजह से हो रहे हैं. कई कुख्यात जमीन दलाल को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

रांची पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर राजधानी के लगभग डेढ़ दर्जन पुलिस थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऐसे 75 जमीन माफिया की सूची तैयार की है. इसे कोर्ट में भी सौंपा गया है.

जमीन खरीद-बिक्री और हथियाने के खिलाफ शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई

सामान्य रूप से यह देखा जा रहा है कि रैयतों की जमीन पर भूमि माफिया की नजर रहती है.वह पहले तो पैसा देकर उन्हें अपनी जमीन बेचने के लिए प्रेरित करते हैं और जब वे नहीं मानते हैं तब वह दबाव या फिर धमकी का सहारा लेते हैं. पुलिस ने तय किया है कि किसी भी प्रकार की शिकायत पर वह फौरी कार्रवाई करेगी. पहले यह माना जाता था कि पुलिस जमीन के पचड़े में नहीं पड़ेगी.

पिछले 2 महीने में लगभग एक दर्जन ऐसे आपराधिक मामले आए जिनमें जमीन से जुड़े कारोबार में हत्याएं हुई हैं. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि जमीन कारोबार में शामिल भूमि माफिया की पूरी सूची उनकी संपत्ति का ब्यौरा तैयार कर उनसे बांड भरवाया. ताजा अभियान में जिन भूमि माफिया या कारोबारियों को पुलिस ने पकड़ा उनसे बांड भरवा कर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है.

Tags:Jharkhand ranchiLand mafiyaBig campaign against land mafiaRanchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.