✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: पाकुड़ के सोनाजोड़ी में अज्ञात हमलावरों ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, इलाके में हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:12:47 AM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोड़ी मोहल्ला में गोलियों की आवाज से दहल उठा. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के पेट में जा लगी.घायल युवक की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है.गोली लगने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

आनन-फानन में संजय सिंह को पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.

फायरिंग से हडकंप 

सूत्रों के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ी हो सकती है, हालांकि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.इस गोलीकांड के बाद सोनाजोड़ी और आसपास के इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.

रिपोर्ट-विकाश कुमार

Tags:pakur newsmunger firing newspakur news livepakur news todaypakur fire department newspakur news khabarpakurfire safety awareness pakurias pooja singhal newsajay kumar singh fire officer pakurhindi newsmunger crime newsmunger hindi newsmunger news hindinewsranchi newsmunger newspooja singhal newsnews in hindipakur durga puja fire safetyhindi top newsht newshindi news livepakur black stone chipsetv newsmee newspakur jharkhandmunger live newsmunger news livenews live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.