✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: तड़के सुबह धनबाद जेल में पुलिस की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप , पढ़ें छापे की असली वजह   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:08:58 PM

धनबाद(DHANBAD)धनबाद मंडल कारा में रविवार को अभी बंदी नींद में ही थे कि रेड हो गई.भारी संख्या में अधिकारी और जवान रेड में शामिल थे.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है. गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या के बाद यह  सिलसिला तेज हुआ है. धनबाद जेल में ही अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से जेल में लगातार छापेमारी की जाती रही है.    

कैदी अभी सोए हुए ही थे कि छापामार टीम जेल में पहुंच गई

 रविवार की सुबह-सुबह धनबाद जेल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची. जांच पड़ताल की. सूत्र बताते हैं कि कैदी अभी सोए हुए ही थे कि छापेमारी टीम जेल में पहुंच गई. प्रशासनिक अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं. घंटो छापेमारी की गई. हर एक वार्ड की जांच की गई. जांच में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है.  

जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद से लेकर रांची तक प्रशासन हिल गया था

धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद से लेकर रांची तक प्रशासन हिल गया था. कई स्तरों पर इस हत्याकांड की जांच हुई.बाद में सीआईडी ने इस मामले को टेकओवर कर लिया .सीआईडी ने इस मामले में चार्ज शीट भी सौंप दिया है.   

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:BIG BREAKING dhanbadBIG BREAKING jharkhandDhanbad jailDhanbad jail newsraid in dhanbad jailroutine investigation in dhanbad jailThe prisoners of Dhanbad jail were sleeping when they got raidedofficials are saying routine investigationgangster aman singh murder casegangster aman singh murder case dhanbadgangster aman singh murder case news jharkhandgangster aman singh murder casegangster aman singhgangster aman singh murdergangster aman singh newsdhanbaddhanbad newsdhanbad news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.