✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking: दुमका में रफ्तार का कहर, बेलगाम हाईवा ने ली दो लोगों की जान

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:20:48 PM

Dumka News : झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेलगाम हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना दुमका रामगढ़ मार्ग पर मुफस्सिल थाना के बेलमी मोड के समीप घटी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

चालक हाईवा लेकर हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक दुमका की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि रामगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार हाईवा गुहिया जोरी की ओर जा रही थी. बेलमी मोड के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Tags:Dumka NewsDumka UpdatesJharkhand NewsJharkhand UpdatesRoad accident in DumkaTwo dead in road accident in DumkaDumka PoliceJharkhand PoliceMotor cycle accidentTwo dead in Dumkaदुमका समाचारदुमका में सड़क दुर्घटनासड़क दुर्घटना में दो की मौत

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.