✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING : धनबाद के चासनाला में रिकवरी एजेंट को गोली मार पांच लाख की हुई लूट 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:32:10 AM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद में रविवार को फिर फायरिंग की घटना हुई. अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है. यह घटना सुबह लगभग 10:30 बजे के आसपास की है. रिकवरी एजेंट मुकुल मिश्रा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास के नगद पांच लाख  लूट कर चलते बने. सूचना के अनुसार रिकवरी एजेंट धनबाद से सिंदरी जा रहा था. चास नाला बी टाइप गेट के पास अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और पास के पांच लाख छीनने लगे. मुकुल मिश्रा ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी.  

गोली मारने के बाद वह गिर गया. गिरने के बाद अपराधी भाग निकले. सूत्रों के अनुसार अपराधियों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी. सभी तीन बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. अगल-बगल के  दुकानदारों ने उसे चासनाला अस्पताल ले गए. लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे  धनबाद के SNMMCH रेफर कर दिया गया है. घायल रिकवरी एजेंट सिंदरी के रहने वाले जगवली मिश्रा का पुत्र बताया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. ऐसा लगता है कि अपराधियों को पूरी सूचना थी और उसी के अनुसार उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadChasnaalaFiringRecovery agentLoot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.