✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking Dhanbad: संजीव सिंह ऊन व सिलाई,संजीव अग्रवाल हरी मिर्च तो शेखर अग्रवाल बिस्कुट छाप से उतरेंगे मैदान में!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 1:03:23 PM

धनबाद(DHANBAD) : नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक  रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी  बाल किशोर महतो ने महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। 

महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

वहीं रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छकनी , संजीव कुमार को हरी मिर्च , संजीव सिंह को ऊन व सिलाई एवं के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

 

Tags:DhanbadNigamChunawSymbolAwantan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.