✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking: अंधविश्वास में बलि चढ़ी मां-बेटी! आरोपी ने डायन होने के शक में कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:01:05 AM

गुमला(GUMLA): गुमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अंधविश्वास में आकर धारदार हथियार से एक मां-बेटी की हत्या कर दी गई है. मामला रायडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस घटना से गांव का माहौल मातम में बदल गया है.

बताया जा रहा है कि रायडीह थाना क्षेत्र में आरोपी ने मां-बेटी के डायन होने के शक में उनकी कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 68 वर्षीय सीता देवी व उनकी 50 वर्षीय बेटी शांति देवी के रूप में हुई है. दरअसल, आरोपी कमलेश प्रधान को शक था कि दोनों मां-बेटी द्वारा उसकी पत्नी पर तंत्र-मंत्र किया गया है और इस वजह से ही उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है.   

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह

Tags:बिग ब्रेकिंग न्यूजझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड क्राइम न्यूजगुमलागुमला न्यूजगुमला क्राइम न्यूजअंधविश्वासअंधविश्वास में हत्याडायन-बिसाहीक्राइम न्यूजहत्याकांडडबल मर्डर केसBig Breaking NewsJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Crime NewsGumlaGumla NewsGumla Crime NewsSuperstitionMurder in SuperstitionWitch-killingCrime NewsMassacreDouble Murder Case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.