✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: बोकारो में रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, 33 हजार लाइन में सटा झण्डा,6 लोग झुलसे   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 9:16:34 AM

बोकारो(BOKARO): जिले के पेटरबार थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जुलूस समाप्ति के बाद अखाड़ा परिसर में झण्डा स्थापित करने के दौरान 1,33,000 वॉल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया. जिससे 6 लोग झुलस गए. घटना के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी की हालत गंभीर बनी है.     

जानकारी के अनुसार बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में  श्री रामनवमी  जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा परिसर में धार्मिक ध्वज (झंडा) स्थापित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया.  झंडा खड़ा करते समय पास से गुजर रही 1,33,000 वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया.  जैसे ही झंडा तार से छुआ,तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद कई लोग आ गए.  इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.  स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.  चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.  प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के आयोजनों के दौरान बिजली के तारों और अन्य संभावित खतरों से सतर्क रहें. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं लोगों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

रिपोर्ट: संजय कुमार,गोमिया   

Tags:Bokaro NewsBokaro UpdateBokaro Ramnavmi JulusPetarbar Ramnavni julusPetarbar newsRamnavmi julusBokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.