✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: सिंदरी के कांड्रा में जमीन कारोबारी को मारी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:25:56 PM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद की सिंदरी के कांड्रा  में गुरुवार की देर शाम को फायरिंग की घटना हुई है.  यह  घटना शाम लगभग 6 बजे के आसपास की बताई जाती है.  जिस व्यक्ति को गोली मारी गई  है, उसका नाम प्रमोद सिन्हा  बताया गया है.  यह घटना कांड्रा  के चिटाही  बस्ती में हुई है.  सूचना के मुताबिक दो बाइक सवार पहुंचे और प्रमोद सिन्हा  पर फायर झोंक  दिया.  

उसके बाद चलते बने.  इसके बाद इलाके में अफरातफरी का  माहौल कायम हो गया.  प्रमोद सिन्हा  को धनबाद के SNMMCH ले जाया जा रहा है.  सूचना है कि प्रमोद सिन्हा  जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है.  कोई कह रहा है कि ठेका के काम से भी जुड़े हुए है.  घटना की सूचना पुलिस को मिल गई है और पुलिस छानबीन में जुट गई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSindriJharkhand newsDhanbad newsFiring in DhanbadDhanbad policeCrime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.