✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : लातेहार में कांवरियों की गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:32:17 PM

लातेहार (LATEHAR) : झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कांवरियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई. इस हादसे में 5 कांवरियों की मौत हो गई है, जबकि कई कांवरिया घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में रंगीली कुमारी, अंजली कुमारी, सविता देवी,शांति देवी और चालक दिलीप उरांव शामिल हैं. जबकि हनेश यादव, चरकु यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव, रीना कुमारी घायल हो गए. इनमें हनेश यादव और चरकु यादव की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत टमटम टोला के पास गुरुवार की सुबह 3 बजे की है.

देवघर से लौटने का दौरान हुआ हादसा

हादसे के शिकार हुए लोग बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयातांड और हेमपुर चितरपुर के रहने वाले हैं. दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ और आसपास के गांव के रहने वाले लोग एक सवारी गाड़ी रिजर्व कर देवघर बाबा धाम गए हुए थे. पूजा पाठ करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास गुरुवार की सुबह 3 बजे के लगभग अचानक सवारी गाड़ी 11000 वोल्ट वाले बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में सवारी गाड़ी आ गई. हाई वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने के कारण सवारी गाड़ी पर सवार चार महिलाएं और गाड़ी के चालक की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही डीएसपी आशुतोष सत्यम के निर्देश पर पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत कार्य चलाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया. वहीं इनमें दो लोगों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. इधर मृतकों की पहचान के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि घटनास्थल से मकईयाटांड़ की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है. यानी देवघर से लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद घर पहुंचने से मात्र 8 किलोमीटर पहले कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें पांच कांवरियों की जान चली गई. स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि घटना गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे की है. आशंका जताई जा रही है कि रात भर गाड़ी चलाने के कारण चालक को झपकी आ गई होगी, इसी कारण यह दुर्घटना हो गई होगी.

 

Tags:jharkhand newslatehar newsaccidentKanwarias' vehicleelectric pole5 deathहादसालातेहार में हादसाकांवरियाbreaking newslatehar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.