✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : पति - पत्नी के बीच विवाद में पत्नी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, अपनी ही मासूम बेटी को दिया जहर, फिर खुद भी उठाया ये खौपनाक कदम

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:07:22 PM

दुमका : इंसान हो या पशु, एक माँ अपने संतान की रक्षा के लिए काल से भी लड़ जाती है। लेकिन दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धनकुट्टा गाँव में एक माँ ने अपनी मासूम बेटी को पहले जहर दिया और फिर खुद भी जहर ख़ाकर मौत को गले लगा लिया। 

बेटी घर में तो माँ ने अस्पताल में तोड़ा दम

घटना शनिवार की रात की है। पति से विवाद के बाद 20 साल की सूरजमुनि मरांडी ने डेढ़ साल की बेटी अंशु मुर्मू को जहर देने के बाद खुद भी कीटनाशक खा लिया। बेटी ने रात में ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की रविवार की सुबह दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद पति शव लेकर गांव भाग गया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

सूचना के बाद हँसडीहा पुलिस ने धनकुट्टा गांव से रविवार को एक डेढ़ साल की बच्ची व उसके मां का शव बरामद किया है। एसआई मनीष सिंह पुलिस बल के साथ मृतका के गांव धनकुट्टा पहुँच मां-बेटी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया। मृतका की पहचान धनकुट्टा गांव निवासी अलबिनुस मुर्मू की पत्नी सुरुजमुनि मरांडी व उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशु मुर्मू के रूप में की गई है। 

पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि दोनों मां बेटी की मौत जहर खाने से हुई है। सरैयाहाट थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। मां और बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। अभी तक दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है। मायके वालों की ओर से अभी तक कार्रवाई के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।  

हिमाचल प्रदेश जाने को लेकर पति से हुआ था विवाद

 जानकारी के मुताबिक जरमुंडी के चटमारनी गांव की सूरजमुनि की शादी तीन साल पहले अलबुनियस मुर्मू के साथ हुई थी। पति हिमाचल प्रदेश में किसी हेलमेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। एक माह पहले अवकाश पर आया था और 20 जुलाई को वापस जाने वाला था। उसने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने पहले बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद भी कीटनाशक खा लिया। तबीयत खराब होने पर महिला ने पति को कीटनाशक खाने की बात बताई। जब तक दोनों को इलाज के लिए बाहर ले जाया जाता, इससे पहले बेटी की मौत हो गई। रविवार की सुबह महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह नौ बजे उसकी भी मौत हो गई। पति का कहना है कि वह सावन शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश जाने वाला था। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। खाना खाने के बाद पत्नी ने बेटी के साथ कीटनाशक खा लिया।

Tags:Jharakhand NewsDumka NewsDumka News UpdatesDumka PoliceMother poisoned her daughterBig BreakingBig News from DumkaShocking News from DumkaMother daughter both died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.