✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : चाईबासा के जराइकेला जंगल में आईईडी ब्लास्ट, एक बच्ची की मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:59:22 AM

रांची (RANCHI) : चाईबासा के जराईकेला जंगल में आईडी बलास्ट की खबर सामने आयी है. इस विस्फोट में एक बच्ची की मौत की सूचना है. मृतक बच्ची का नाम सानियारो गागराई व उसके पिता का नाम शानिका गागराई बताया जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि सारंडा अंतर्गत तिरिलपोंसी और थोलकोबाद सीमा क्षेत्र के राडापोड़ा जंगल में बच्ची जंगल में लकड़ी चुनने गई थी. इसी दौरान उसका पैर आईईडी में फंस गया और आईईडी ब्लास्ट हो गया. आईईडी ब्लास्ट होने से बच्ची के दोनों पैर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ग्रामीणों में घटना की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, तिरिलपोसी गांव की एक बच्ची जलावन के लिए लकड़ी लेने सारंडा जंगल के तिरिलपोसी और थोलकोबाद सीमा स्थित रादापोड़ा इलाके में गई थी. लकड़ी इकट्ठा करते समय उसका पैर नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया. इसके चलते आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

 

Tags:IED blastied blast in jharkhandied blast in chaibasanaxali ied blast in jharkhandchaibasa ied blastied blastbomb blast in jharkhandchaibasalandmine blast in chaibasa jharkhandblast victims in jharkhandchaibasa newsied blast in saraikelablast in jharkhandnaxal attack in chaibasanaxalite incident in chaibasachaibasa latest newsjharkhand blastied blast chaibasanaxal attack in jharkhandchaibasa blast newsjharkhand ied blastone girl diedbig breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.