✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking: गोविंदपुर-बरवाअड्डा के थानेदार लाइन हाजिर, गोविंदपुर में किसकी पोस्टिंग, अब आगे किसकी बारी, पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:35:52 AM

धनबाद(DHANBAD):  सोमवार का दिन धनबाद के कम से कम दो थानेदारों के लिए अच्छा नहीं रहा. एसएसपी प्रभात कुमार  ने दो थानेदारों को लाइन क्लोज कर दिया है. साथ ही तत्काल पुलिस लाइन में ज्वाइन करने को कहा गया है. गोविंदपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम को लाइन क्लोज किया गया है.  उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है.  सिंदरी के अंचल निरीक्षक विष्णु प्रसाद राउत  को गोविंदपुर का नया थानेदार बनाया गया है.  

दूसरी ओर बरवाअड्डा  के थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि को भी लाइन क्लोज कर दिया गया है.  इसके पहले भी दो थानेदारों को लाइन क्लोज किया गया था.  अपुष्ट जानकारी के अनुसार बरोरा  थाने के दो पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है.  एसएसपी प्रभात कुमार लगातार धनबाद जिले के थानों का दौरा कर रहे है.  संचिकाओं की समीक्षा कर रहे है. 

 इस क्रम में लापरवाह बने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.  अभी हाल ही में क्राइम मीटिंग के बाद इस बात के संकेत मिल रहे थे कि कुछ थानेदारों पर गाज गिर सकती है.  क्राइम समीक्षा बैठक में कई थानेदारों के काम अप टू मार्क नहीं पाए गए थे. उन्हें चेतावनी दी गई थी कि काम में सुधार लाएं ,नहीं तो थानेदारी छोड़नी पड़ सकती है.  जो थानेदार अच्छे परफॉर्मर रहे है,उनको  रिवॉर्ड की भी बात कही गई थी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadThanedaarTransferPostingLine close

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.